बगहा, फरवरी 20 -- गौनाहा। गौनाहा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी बलात्कार कांड के नामजद अभियुक्त प्रवेज खान को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हरपुर घोटा गांव निवासी मुन्ना चौधरी, हरकटवा गांव निवासी अवध किशोर महतो तथा जमौली गांव निवासी शुखलाल महतो व धर्मेंद्र महतो को विभिन्न जगहों से शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया था। ऐसे ही एक अन्य वारंटी बैरिया डीह निवासी लालबाबू चौधरी को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार सभी 6 अभियुक्तों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...