हरदोई, जनवरी 28 -- हरदोई। रेप के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए आरोप की गंभीरता को दृष्टिगत रख अपर जिला जज मनमोहन सिंह ने उसे खारिज कर दी है। थाना पिहानी क्षेत्र के पंडरवा निवासी शाहनवाज ने पीड़िता का अपहरण करके उसका नग्न वीडियो बनाया। उसके साथ रेप किया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसके जेवर भी छीन लिए और जान माल की धमकी दी। आरोपी ने जमानत अर्जी पेश करते हुए झूठा रंजिशन फंसाए जाने, प्रथम सूचना रिपोर्ट देर से दर्ज कराए जाने, कोई बरामदगी न होने आदि तथ्यों को रखकर जमानत पर छोड़े जाने की मांग की। जज ने आरोप की गंभीरता को मद्देनजर रख जमानत पर छोड़े जाने का आधार पर्याप्त नहीं माना और जमानत अर्जी खारिज कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.