छपरा, अप्रैल 5 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के गोहपुर गांव के रहने वाले रेप कांड का आरोपी धनंजय सिंह शनिवार की सुबह इलाज के दौरान पीएमसीएच से फरार हो गया। उसके खिलाफ कोर्ट कंप्लेंट के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। गड़खा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने उसे 2 अप्रैल की रात्रि में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी और उल्टी शुरू होने के बाद सबसे पहले उसका इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। फिर छपरा सदर अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। स्थिति गंभीर देख उसे पटना मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने रेफर कर दिया। शनिवार की सुबह वह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया। डॉक्टर उसकी छुट्टी करने वाले थे। सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि बंदी धनंजय सिंह की सुरक्षा में पीएमसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.