मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बेहतर काम के लिए सूबे के 25 शिक्षकों को टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड दिया गया है। दिसंबर महीने के लिए यह अवार्ड दिया गया है। इसबार मुजफ्फरपुर जिले से एक ही शिक्षक इस सूची में शामिल हैं। सकरा के रेपुरा स्कूल में शिक्षक अमितेश कुमार को यह अवार्ड मिला है। बांका, अररिया, मुंगेर जैसे जिले के दो-दो शिक्षक इसबार अवार्ड लेने में कामयाब रहे हैं। सबसे अधिक गयाजी के शिक्षकों का चयन हुआ है। डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सुजीत कुमार दास ने बताया कि जिले से बेहतर करने वाले शिक्षकों का नाम भेजा जाता है। राज्य स्तर पर इसका चयन किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.