मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- मड़वन, एक संवाददाता। मड़वन प्रखंड के रेपुरा गांव में ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से बन रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर कांटी विधायक अजीत कुमार मंगलवार को स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क ढलाई की ढलाई के वक्त कोई इंजीनियर नहीं रहता। संवेदक मनमाने तरीके से कम करता है। मौके पर कार्यपालक अभियंता धीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता मनीष कुमार, कनीय अभियंता दिव्या को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण में निर्धारित प्लांट से मिक्स मटेरियल लाने के बजाय मिक्सर मशीन से लोकल गिट्टी और मेटल का प्रयोग किया जा रहा है। गुणवत्ता बेहद निम्न स्तर की है। विधायक सड़क निर्माण सामग्री की जांच की, उन्होंने घटिया गिट्टी और मेटल पर सहायक अभियंता को जमकर फटकार लगाई और त...