मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बन रहे नए भवन अब जल संरक्षण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। इसके लिए इन भवनों को वर्षा जल संचयन की तकनीक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से लैस किया जाएगा। निदेशालय ने सभी जिलों को इसका निर्देश दिया है। निदेशालय ने केद्रों की सूची जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को देने के लिए कहा है, ताकि मनरेगा के तहत वहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। इसको लेकर डीआरडीए के निदेशक अभिषेक चौधरी ने बताया कि जिले में मनरेगा की योजनाओं से आंगनबाड़ी केंद्रों के नये भवन का निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल 270 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नये भवन का निर्माण जिले में कराया जा रहा है। इसके लिए जल जीवन हरियाली मिशन से सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को विकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.