बुलंदशहर, जनवरी 6 -- जनपद में कड़ाके की ठंड के बीच रेन बसेरों की व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ रही है। कहीं रैन बसेरों में ठंड से बचाव के लिए हीटर पर्याप्त नहीं हैं, तो कहीं पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव बना हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन देहात क्षेत्रों में हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। जिला मुख्यालय पर स्थित रेन बसेरों की स्थिति कमोबेश अन्य निकायों में स्थित रेन बसेरों के मुकाबले ठीक है। जानकारी के अनुसार, जनपद के विभिन्न निकाय क्षेत्रों में 15 अस्थायी रेन बसेरों का संचालन किया जा रहा है। वहीं जिला मुख्यालय पर 100 बेड की क्षमता वाला स्थाई शेल्टर होम भूतेश्वर मंदिर पर स्थित है। इसके अलावा भूड़ चौराहा, कालाआम, स्याना अड्डा और स्याना अड्डा पर अस्थाई रेन बसेरे नगर पालिका की ओर से संचाल...