बोकारो, फरवरी 18 -- जेईई मेंस की सत्र 1 की परीक्षा में रेन्बो पब्लिक स्कूल चीरा चास बोकारो के अमोग आनंद झा, पिता-सुनील आनंद झा ने 99.95 परसेंटाइल, प्रियान्शु कुमार 97.23 परसेंटाइल , कुणाल कौशिक ने 96.47 परसेंटाइल, सार्थक कुमार ने 96.31 परसेंटाइल, अभिज्ञान ने 95.00 परसेंटाइल व संचित सागर ने 93.71 परसेंटाइल प्राप्त किया। बच्चों की इस सफलता से विद्यालय में खुशी की लहर है , बच्चों की इस उपलब्धि पर निर्देशक शंकर शर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही प्राचार्य डॉ बिपुल कुमार सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हे जीवन में सफल नागरिक बनने और देश सेवा में अपना योगदान देने की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...