नई दिल्ली, फरवरी 1 -- रेनो इंडिया की मोस्ट अवेटेड डस्टर SUV भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है। भले ही कंपनी ने अभी इसकी कीमतों से पर्दा नहीं उठाया, लेकिन ग्राहक 21,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी ने डस्टर के साथ भारतीय बाजार में अपने नए युग की शुरूआत की है। वो अपने इस सफर के दौरान अब कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। इनमें से एक सब 4m SUV भी शामिल हो सकती है, जो एक तरह से मिनी डस्टर जैसी होगी। बाजार में इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू जैसे मॉडल से होगा। रेनो भारतीय बाजार में पहले से ही काइगर बेचती है, लेकिन सब-4-मीटर SUV सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर सिंगल डिजिट में है। एक नया ऑप्शन पेश करके कंपनी इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को मजबूत कर सकती है। उम्मीद है कि रेनो की नई सब-कॉम्पैक्ट SUV का प्रोफा...