नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली। वाहन विनिर्माता रेनॉल्ट इंडिया और बीएमडब्ल्यू ने अप्रैल से अपने वाहनों की कीमतों में वृद्धि करने की गुरुवार को घोषणा की। दोनों कंपनियों ने कहा कि वृद्धि की सीमा अलग-अलग संस्करण और मॉडल के लिए अलग-अलग होगी। रेनॉल्ट इंडिया ने बताया कि फरवरी 2023 के बाद से उसकी यह पहली मूल्य वृद्धि है। मारुति सुजुकी, हुंदै, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया और होंडा कार्स सहित विभिन्न कार विनिर्माताओं ने भी बढ़ती लागत का हवाला देते हुए अगले महीने से वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजना की घोषणा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.