बुलंदशहर, फरवरी 8 -- रेनेसां स्कूल में विभिन्न सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के नन्हे बच्चों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें नेचर आर्ट, क्ले मोल्डिंग, रैम्प वॉक, टियर एंड पेस्टिंग, नृत्य और मास्टर शेफ जैसी रोचक प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। विद्यालय के मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा एवं प्रशासक वरुण कौशिक ने बच्चों का उत्वाहवर्धन किया। प्रधानाचार्य अशोक माथुर एवं मुख्य अध्यापिका भावना भारद्वाज ने बताया कि रेनेसां स्कूल भविष्य में भी एसडीजी लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के आयोजन करता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...