आगरा, नवम्बर 30 -- रेनबो अस्पताल में बिना अनुमति गर्दन की गांठ काटने और बड़ी सुई डालने की कोशिश के आरोप में डॉ. अनुराग बंसल के खिलाफ थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। हाथरस निवासी योगेश राजौरिया ने थाना सिकंदरा में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका को गले में गांठ की समस्या के कारण रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर की सलाह पर उसका अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा था। आरोप है कि अल्ट्रासाउंड रूम में मौजूद डॉ. अनुराग बंसल ने जांच के बाद बिना अनुमति उसकी गर्दन की गांठ काटने और बड़ी सुई डालने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। घबराई प्रियंका ने बाहर आकर पूरा मामला पति को बताया। योगेश के अनुसार, गांठ से छेड़छाड़ होने पर संक्रमण या कैंसर फैलने का खतरा था। पूछताछ करने पर उनके साथ भी बदसलूकी की गई। योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.