चम्पावत, फरवरी 12 -- चम्पावत। चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी और सिन्याड़ी के बीच रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार डंपर संख्या-यूके 03 सीए-4342 चल्थी से रेता भरकर टनकपुर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि चल्थी और सिन्याड़ी के बीच चढ़ाई में वाहन की कमानी का नक्का टूटने से सड़क पर पलट गया। हादसे में खटीमा निवासी चालक सलमान घायल हो गया। उसके 108 वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. मोहम्मद उमर ने बताया कि चालक की हालत सामान्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.