पीलीभीत, जनवरी 25 -- बिलसंडा। सिसैया गांव में रेत भरी ट्राली पकड़ने के बाद जमकर हंगामा हुआ। ट्राली पकड़ने के बाद दो हिन्दूवादी संगठन ही आमने सामने आ गए। एक दूसरे पर गम्भीर आरोप लगाये। इस मामले में ट्रैक्टर चालक ने एक संगठन के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हंगामे के बाद पुलिस ने रेत लदी ट्राली कब्जे में लेकर ईंटगांव पुलिस चौकी में खड़ी कराई है। थाना क्षेत्र के गांव सिसैया साहब में उसवक्त माहौल गरमा गया जब रेत भरी ट्राली को एक हिंदू वादी संगठन के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने पकड़ लिया। जिस ट्राली पर लदी थी उसे पहाड़गंज का कथित खनन माफिया चला रहा था। आरोप है कि रात के अंधेरे में लंबे समय से वो रेत खनन का काम करता है। ट्रैक्टर चालक से कहासुनी के दौरान ही एक दूसरे हिन्दूवादी संगठन के कई का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.