शाहजहांपुर, मार्च 7 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। करोड़ों रुपए खर्च करके नगर निगम लगाई गई रोड लाइट कई दिनों से खराब पड़ी हैं, जिसको लेकर राहगीर को निकलने में समस्या होती है। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत हथौड़ा चौराहा से रेती रोड पर करीब 70 पोल की लाइट खराब है। कई बार लोग नगर निगम में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन निगम के जिम्मेदार कर्मियों ने विशेष ध्यान नहीं दिया। लाइट बंद होने से साइकिल तथा पैदल निकल रहे लोगों को निकलने में बहुत परेशानी होती है। कुछ दिन पहले खराब लाइट को सही करने के लिए प्रयास किया गया, लेकिन फिर से वह खराब हो गईं। नगर आयुक्त बिपिन मिश्रा ने बताया कि लाइट तकनीकी करने से बंद हो सकती हैं। टीम को भेजकर तत्काल दिखवाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.