शाहजहांपुर, मार्च 8 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। महानगर के आरसी मिशन थाना क्षेत्र के अहमदपुर नियाजपुर रेती मोहल्ले में बने शराब ठेका पर आए दिन शराबियों का तांडव होता रहता है, जिस कारण कालोनी के लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार देर शाम शराब के ठेका पर कुछ शराबियों द्वारा मोहल्ले के लोगों को गाली गलौंज कर कई राउंड फायरिंग कर दी। जिससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। फायरिंग होने पर मोहल्ले के लोगों ने एसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी तथा नाराज लोगों ने थाने पहुंचकर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देख फायरिंग करने वाले की पहचान शुरू कर दी है। आरसी मिशन के थाना प्रभारी ने बताया कि जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.