पीलीभीत, फरवरी 15 -- जहानाबाद। ट्राली से रेत उतारने को लेकर हुए विवाद में युवक को धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया गया। जहानाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम तेज नगर निवासी सूरजपाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 12 फरवरी को सुबह साढ़े आठ बजे उसका सगा भाई बिशनलाल रिया ब्रिक फील्ड पर उसके साथ ट्रैक्टर ट्राली से गया था। ट्राली से रेत उतारने को लेकर उसके भाई का नन्हेंलाल पुत्र सोहनलाल, सूरजपाल, नरेश पुत्रगण नन्हेलाल, कमला पत्नी नंदलाल निवासी ग्राम गौनेरी वदी से कहासुनी हो गई। आरोपी उसके भाई के साथ गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। गाली देने का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे और फावड़ा से उसके भाई पर हमला कर दिया। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.