पटना, जून 25 -- पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने बुधवार को राजद का दामन थाम लिया है। प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके विजय सिंह कुशवाहा, राजीव रंजन कोईरी, जाप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, मो. एहतेशामुल हक, सुरेन्द्र सिंह यादव, चितरंजन कुमार, कामेश्वर सिंह कुशवाहा, वाल्मीकि समेत सैकड़ों लोगों ने बुधवार को राजद की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय में जिन लोगों को विश्वास है, वे राजद के साथ आ रहे हैं। कुशवाहा समाज को विस चुनाव में उनके हक के अनुसार टिकट दिया जाएगा। कहा कि टायर्ड और रिटायर्ड लोगों से बिहार के लोग मुक्ति चाहते हैं। इस सरकार को बदलकर रहेंगे। यूपी की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.