पटना, दिसम्बर 1 -- बिहार विधानसभा में सोमवार को 235 नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव ने उन्हें शपथ दिलायी। लेकिन इस दौरान कुछ विधायकों को शपथ के दौरान प्रोटेम स्पीकर को टोकना पड़ा। वहीं जेडीयू विधायक विभा देवी ने अटकते हुए शपथ पूरी की। दरअसल शपथ ग्रहण के दौरान शपथ प्रारूप को गलत ढंग से पढ़ने के कारण प्रोटेम स्पीकर ने बेतिया से भाजपा विधायक रेणु देवी को रोक दिया और उन्हें फिर शपथ दिलायी गयी। इसी तरह बाहुबली अशोक महतो की पत्नी और वारिसलीगंज विधायक अनीता देवी ने प्रारूप से बाहर जाकर अपना शपथ ग्रहण पढ़ना शुरू किया तो उन्हें बीच में ही रोक दिया गया। कृष्णनंदन पासवान भी शपथ पढ़ने में गड़बड़ा गए। इसी तरह कुछ अन्य विधायकों ने भी शपथ पढ़ने में गड़बड़ी की। इन्होंने ईश्वर और सत्यनिष्ठा दोनों की शपथ ली, जिससे प्रोटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.