बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- मशहूर हरियाणवी नाइट में रेणुका पंवार ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। जैसे ही अपने गानों पर प्रस्तुति दी तभी मौजूद दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। लोग कुर्सियों पर चढ़ गए। इस दौरान काफी कुर्सियों को तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठीचार्ज कर लोगों को शांत किया। जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में रविवार रात आयोजित हरियाणवी नाइट का शुभारंभ सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह और प्रदर्शनी की कार्यकारिणी अध्यक्ष ठा. सुनील सिंह ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद मशहूर सिंगर रेणुका पंवार मैं जट यमला पगला दीवाना, सुपरहिट 52 गज का दामन पहन मटक चालूंगी, मल-मल के ठुमके मारेगी छम्मक छल्लो, हट जा ताऊ पाछे ने आदि गानों की प्रस्तुति दी। जिन्हें सुनकर दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.