देहरादून, जनवरी 15 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौक पर रेड लाइट जंप करने का विरोध करने पर कार सवार तीन युवकों ने एक स्कूटर सवार को बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुधांशु नेगी निवासी बंजारावाला ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। बताया कि वह बीते 14 जनवरी को शाम करीब पांच बजे स्कूटर से आराघर से अपने घर कारगी जा रहे था। धर्मपुर चौक पर रेड लाइट होने के कारण रुके। ग्रीन लाइट हुई तो स्कूटर चलाया। तभी दूसरी ओर रेड लाइट जंप करते हुए एक कार आई। आरोपियों ने पीड़ित के बिल्कुल करीब लाकर कार रोकी। सुधांशु ने आपत्ति की तो उस गाडी में सवार तीन व्यक्तियों ने गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद कार से उतरकर हमला कर दिया। हमले में स...