मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बीते नौ जनवरी को रेडलाइट एरिया से मुक्त कराई गईं सभी छह किशोरियों के माता-पिता की पहचान के लिए डीएनए जांच हो सकती है। बाल कल्याण समिति के आदेश पर उत्तर रक्षा गृह, बेगूसराय में सभी किशोरियों रह रही हैं। इस बीच उनके माता-पिता की ओर से वहां से मुक्त कराने को लेकर विशेष पॉक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। इस अर्जी पर कोर्ट ने विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो को अपना जवाब देने का निर्देश दिया है। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो राजीव रंजन राजू ने बताया कि जल्द ही वे अपना जवाब विशेष कोर्ट में दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि किशोरियों के माता-पिता की अर्जियों में कई विसंगतियां हैं। इससे कई तरह की आशंका उत्पन्न हो रही है। किशोरियों व उनके माता-पिता की सही पहचान के लिए सभी का डीएनए जांच कराने की भी वे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.