सहरसा, अप्रैल 11 -- सहरसा, सदर थाना क्षेत्र के सिमरीबख्तियारपुर सोनवर्षा कचहरी मुख्य मार्ग पर स्थित भारतीय नगर रेड लाइट एरिया में मानव तस्करी का एक बहुत बड़ा केंद्र बना हुआ है। लगातार गिरफ्तारी, कारवाई के बाद भी यहां देह व्यापार बंद नहीं हो रहा है। हालांकि नेपाल कि लड़की मिलने के बाद पुलिस ने एक आवासीय परिसर को सील कर दिया।इससे पहले भी कई बार रेड लाइट एरिया से काफी लड़की बरामद हो चुकी है। वर्ष 2008 में कुसहा त्रासदी के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों को अपना घरबार छोड़कर जाना पड़ा था। जिसमें सुपौल की एक महिला भी शामिल थी। जो सहरसा रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हो रही थी। लेकिन भीड़भाड़ के दौरान वह अपनी छोटी बच्ची के साथ सहरसा रेलवे स्टेशन पर ही छूट गई। जिसके बाद एक रिक्सा चालक ने उस महिला का सौदा एक लाख रुपये में रेड लाइट एरिया के...