मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शेखपुरा की अपहृत 13 वर्षीय किशोरी को कोठे में बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाले रेड लाइट एरिया के मो. आजाद का हाईकोर्ट ने आपराधिक इतिहास मांगा है। इस पर वायरलेस मैसेज जारी कर एसएसपी ने नगर थाने की पुलिस से 24 घंटे में आजाद का आपराधिक इतिहास पता करने को कहा है। आरोपित युवक मो. आजाद ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। जिस पर कोर्ट ने उसका आपराधिक इतिहास मांगा। बताया गया कि शेखपुरा जिले के करणडेय थाना की पुलिस ने 13 साल की अपहृत किशोरी को रेड लाइट एरिया में आसमा खातून के कोठे से बरामद किया था। किशोरी ने पुलिस को बताया था कि अपहरण के बाद उसे रेड लाइट एरिया में बेच दिया गया। आसमा के कोठे पर किशोरी को डेढ़ लाख रुपये में खरीदा गया था। जहां एक घर में बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था...