सोनभद्र, जून 7 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत ओबरा के गांधी मैदान में चल रहे 10वें राज्य स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन शुक्रवार को पहला मुकाबला रॉकी इलेवन क्लब और रेड बैक्स सेक्टर 10 के बीच खेला गया। निर्धारित आठ ओवर के मुकाबले में रॉकी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रेड बैक्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 52 रन बनाया। जिसमें संजय ने 22 गेंद पर 28 रन बनाए। वही बंटी ने 9 गेंद पर 11 रनों का योगदान दिया। वहीं रॉकी इलेवन के गेंदबाज नदीम ने अपने एक ओवर में 2 रन देकर 3 विकेट झटके। जवाब में उतरी रॉकी एलेवन की टीम 37 रनों पर ही सिमट गई। रेड बैक्स ने यह मुकाबला 15 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रेड बैक्स के खिलाड़ी संजय को दिया गया। दूसरा मुकाबला रेड बैक्स बनाम ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.