बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- जिले की आबोहवा रविवार को रेड जोन से बाहर तो आ गई है, लेकिन प्रदूषण का स्तर अब भी खराब श्रेणी बना हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स एक्यूआई 63 अंकों की गिरावट के साथ 262 पर दर्ज किया गया। शनिवार को एक्यूआई 325 पर पहुंचकर रेड जोन में चला गया था, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंखों में जलन के साथ सांस लेने में दिक्कतें हुईं। खासतौर पर सांस के मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। जनपद की हवा में सुधार नहीं हो रहा है। लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। मौसम में ठंड की मार के साथ प्रदूषण से लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 के पार बना हुआ है। कभी खराब तो कभी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। अब केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.