दुमका, नवम्बर 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के दुमका शाखा द्वारा थैलेसीमिया विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ राजकुमार उपाध्याय, संयुक्त सचिव धर्मेंद्र सिंह बिट्टू की धर्मपत्नी सोना सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मणि केशरी, डॉ राजकुमार उपाध्याय मणि केसरी, पिंकी कुमारी, अमित कुमार, सुनील सिंह, कविता कुमारी, शावर्ण मनोज कुणाल, मधुर कुमार सिंह, दिलीप कुमार शर्मा, दीपक मंडल, रेखा कुमारी, मो फारुख सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों की रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्थापना दिवस पर बृहद रक्तदान अभियान चलाने के लिए आयोजित रा...