हाथरस, सितम्बर 27 -- सासनी। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की हाथरस शाखा के सौजन्य से जनपद के विद्यालयों में जादूगर पीसी शर्मा साइंटिफिक मैजिकल शो द्वारा बच्चों को जादू टोनों के भ्रम जाल से बचने एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जल संरक्षण पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में जादूगर पीसी शर्मा ने शहर के अक्रूर बाल विद्यालय में साइंटिफिक मैजिकल शो द्वारा बच्चों का जहां स्वस्थ मनोरंजन किया, वहीं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की विस्तृत जानकारी भी दी। पीसी शर्मा ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के बारे में बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि यह किस प्रकार आपदा ग्रस्त लोगों की सहायता करती है। उन्होंने कहा जादू कोई कुदरती करिश्मा नहीं है बल्कि वर्षों की मेहनत और वैज्ञानिक ट्रिक के साथ दिखाई जाने वाली हाथ की सफाई है, जिसे हम जादू का नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.