चतरा, मार्च 18 -- चतरा, संवाददाता। रेड क्रॉस सोसाइटी चतरा के द्वारा गरीब दिहाड़ी मजदूरों के बीच दैनिक उपयोग की सामग्रियों का वितरण किया गया। यह वितरण रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष गोपाल प्रसाद वर्मा तथा उपाध्यक्ष विवेक केशरी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक ने सामग्री लेने वालों को स्वच्छता के महत्व को समझाया। कोषाध्यक्ष गोपाल वर्मा ने सबों को उपरोक्त सामग्री का उपयोग करने की सलाह दी। सामग्री वितरण कार्य की शुरुआत पोस्ट ऑफिस चौक पर ठेला और रिक्शा चलाने वाले दिहाड़ी मजदूर को कोलगेट, ब्रूस, नहाने एवं कपड़ा धोने के साबुन देकर किया गया। इसके बाद पुराना कचहरी मोड़, काली मंदिर, बड़की मंदिर, केशरी चौक, मेन रोड, पुराना पेट्रोल पंप, न्यू पेट्रोल पंप, बस स्टैंड, नगवा देवरिया मोड़, विकास भवन द्वार, जतराहीबाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.