गुमला, जनवरी 27 -- गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने रेड क्रॉस के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि लंबे समय से रेड क्रॉस जिला कार्यालय की मांग की जा रही थी,जो अब पूरी हो गई है। इस कार्यालय को सक्रिय और उपयोगी बनाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि रेड क्रॉस की गतिविधियों का विस्तार हो सके। मौके पर जिला सचिव बलदेव प्रसाद शर्मा, सह सचिव अशोक जायसवाल व शशि प्रिय बंटी, सरजू साहू, विनय कुमार गुप्ता, पवन अग्रवाल, नटवरलाल अग्रवाल, अनिल पन्ना और आशिक अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...