बोकारो, मई 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भारतीय रेड क्रॉस बोकारो इकाई द्वारा पूरे जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 22 अप्रैल से शुरू किए गए इस अभियान में अब तक 98 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया है, जिसे जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध भी कराया जा रहा है। रेडक्रास द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर आगामी 21 जुलाई तक जारी रहेगा। कैलेंडर अनुरूप जिले के सभी प्रखंडों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त ने आमजनों से आगे बढ़ कर रक्त दान करने का अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर आज भी लोगों के मन में कई सारी गलत धारणाएं मौजूद हैं। ज्यादातर लोग ऐसा सोचते हैं कि रक्तदान करने से कमजोरी आ जाती है, जो कि पूरी तरह से गलत धारणा है। उन्होंने कहा कि विज्ञान यह प्रमाणित कर चुका है कि रक्त दान करने से शरीर और भी ऊर्जावान होता है। रक्तदान कई मायने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.