मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 12 -- जिला चिकित्सालय स्थित रेड क्रॉस भवन में शुक्रवार को जिला रेड क्रॉस समिति ने 60 कंबलों का वितरण किया। इन कंबलों को अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों तथा जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक अरोड़ा ने बताया कि वितरित किए गए कंबलों को विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में शामिल पुरुष चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा डीएससी सेंटर पर भेजा जा रहा है, ताकि वहां ठंड से जूझ रहे तीमारदारों और गरीब वर्ग को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश मुख्यालय से समय-समय पर अन्य राहत सामग्री भी आती रहती है, जिसमें ट्रिपल बाल्टी सेट, सेफ्टी किट, प्राथमिक चिकित्सा सामग्री आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस का प्रयास हमेशा रहा है कि अस्पताल परिसर में किसी भी...