बिजनौर, दिसम्बर 19 -- रेडियो संदेश 89.6 बिजनौर एवं स्मार्ट एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में रेडियो संदेश बिजनौर (स्थित कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट) की टीम द्वारा जीवनपुरी ग्राम में संजीव शर्मा के निवास पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'सेहत सही-लाभ कई' विषय के अंतर्गत 'छोटे बच्चों में कुपोषण की समस्या' एवं उनके लिए उचित भोजन, फलाहार, आयरन-कैल्शियम का महत्व तथा शिशु जन्म के बाद मां एवं नवजात की सही देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा। टीम सदस्य मनोज यादव ने उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, टीकाकरण, नियमित जांच, साफ-सफाई तथा जन्म के बाद नवजात की पोषण आवश्यकताओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में रेडियो संदेश टीम से सुनील भारद्वाज, मनोज यादव, डॉ. शबन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.