भागलपुर, जून 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को संवारने के चक्कर में मायागंज अस्पताल की सेहत खराब हो जा रही है। इस तरह का एक नया मामला सामने आया है। इस मामले के तहत मायागंज अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में तैनात दो टेक्नीशियन को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सीटी स्कैन व एमआरआई जांच सेंटर भेज दिया गया। जिससे मायागंज अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में रात्रिकालीन एक्सरे जांच सेवा बंद हो गई। इस रात्रिकालीन सेवा के बंद होने के कारण रात आठ बजे से अगली सुबह सात बजे के इमरजेंसी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का एक्सरे जांच नहीं हो पा रहा है और वे ऐसी परिस्थिति में जांच के लिए निजी जांच सेंटर जाकर अपनी जेब ढीली करने को मजबूर हो रहे हैं। रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष ने लिखा अधीक्षक को पत्र, मांगा चार टेक्नीशियन रात्रिकालीन एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.