लखनऊ, अप्रैल 11 -- चकगंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में मरीजों को रेडियोलॉजी जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। विभाग के डॉक्टर की तैनाती न होने से मरीजों को खासी अड़चन झेलनी पड़ रही हैं। अभी तक पीजीआई के रेडियोलॉजिस्ट एमआरआई की जांच रिपोर्ट तैयार करते हैं। पीजीआई में काम का दबाव अधिक है। लिहाजा पीजीआई के डॉक्टर कैंसर संस्थान में अतिरिक्त सेवाएं देने में आनाकानी कर रहे हैं। दूसरी तरफ संस्थान प्रशासन की तरफ से रेडियोलॉजिस्ट का इंतजाम नहीं किया जा सका। नतीजतन एमआरआई समेत दूसरी जांच रिपोर्ट मिलने में मरीजों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। संस्थान में जांच की संख्या भी कम हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.