बक्सर, फरवरी 10 -- बिजनेश न्यूज, पी टू ------ फोटो संख्या- 19, कैप्सन- मंगलवार को रेडियंट पब्लिक स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में भाग लेती छात्राएं। बक्सर। शहर के कमहरिया स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल परिसर में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और भावनाओं से भरा रहा। मौके पर विद्यालय के निदेशक जयप्रकाश सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह में शामिल स्कूल के निदेशक, सचिव, शिक्षक व छात्र-छात्राएं। निदेशक ने कहा कि आज के बाद बच्चे केवल विद्यालय से विदा हो रहे हैं। उनकी शैक्षणिक यात्रा निरंतर जारी रहेगी। प्रत्येक विद्यार्थी का अपना लक्ष्य और महत्वाकांक्षा होती है। जिसे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ पूरा करना चाहिए। उन्होंने यह भी कह...