दरभंगा, दिसम्बर 2 -- जिले के सदर प्रखंड स्थित सारामोहन में 29.31 करोड़ की लागत से खादी मॉल सह अर्बन हाट बन रहा है। इससे 1200 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। साथ ही खादी व हैंडलूम परिधानों की बिक्री बढ़ेगी। विनोद कुमार मिश्र, सियाराम शरण झा, पृथ्वी आंनद आदि बताते हैं कि दरभंगा में खादी व हैंडलूम परिधान व्यवसाय पुराने समय से रहा है। हजारों बुनकर, सिलाई कारीगरों आदि की रोजी-रोटी चलती थी। फिर पावरलूम से बने परिधानों की चमक बढ़ने परंपरागत रोजगार छिन गया। उन्होंने बताया कि मॉल व ऑनलाइन शॉपिंग कल्चर बन चुका है। जैसे सरकार खादी मॉल का निर्माण करवा रही है, इसी तरह से हैंडलूम उत्पाद से जुड़े लोगों को भी सुविधाएं मिलें। उन्होंने बताया कि हैंडलूम क्षेत्र पारंपरिक चुनौतियों के साथ कम आय और पावरलूम कपड़े की कड़ी प्रतिस्पर्धा से जूझ रहा है। इससे रेडिमेड क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.