गिरडीह, जनवरी 28 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के मनसाडीह स्थित रेडिएंट पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 8वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक मिथिलेश सिंह ने की, जबकि संचालन सरफराज अहमद ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद देशभक्ति गीत एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर पूर्व विधायक यादव ने कहा कि अच्छे संस्कारों से युक्त बच्चे ही देश के अच्छे नागरिक बनते हैं। उन्होंने कहा कि स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.