पलामू, दिसम्बर 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के रेडमा ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात में हाइवा और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से आवागमन करीब 10 घंटे तक बाधित रहा। इससे मुख्य शहर और रेड़मा क्षेत्र के बीच आवागमन में काफी परेशानी हुई। मेदिनीनगर शहर थाना और यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर शनिवार को दिन में ट्रक एवं हाईवा को बीच पुल से हटाकर आवागमन शुरू कराया। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान ने बताया कि दुर्घटना में हाइवा और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक चालक ने पुलिस के समय बताया कि वह ट्रक यूपी के आगरा से माल लेकर रांची की ओर जा रहा था। मेदिनीनगर कचहरी चौक से रेलवे ओवर ब्रिज पुल पर चढ़ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.