काशीपुर, फरवरी 8 -- काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में रविवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा इकाई की बैठक हुई। इसमें शिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाने सहमति व्यक्त की गई। शाखा सचिव अरुण पंत ने बताया कि विगत वर्षों की भांति ढेला नदी पार बैलजूड़ी चौराहे पर 11 से 14 फरवरी तक शिविर जारी रहेगा। कांवड़ियों की देखरेख के लिए चिकित्सकों और दवाइयों की व्यवस्था कर दी गई है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सोसायटी चेयरमैन गुरनाम सिंह गामा ने बताया कि शिविर को दवाइयां उपलब्ध कराने में सोल इंडिया दवा फैक्ट्री के साथ साथ मेडिकल स्टोर संचालकों का सहयोग पूर्व की तरह मिलने की बात करते हुए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान संयोजक कौशलेश गुप्ता, डॉ. अकील, डॉ भारत गोला, डॉ. जेड रहमान,अमरीक सिंह, मौ. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.