धनबाद, जून 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता भारतीय रेडक्रॉस समिति धनबाद की ओर से रेडक्रॉस भवन में पौधारोपण किया गया। यहां रेडक्रॉस के पदेन उपाध्यक्ष सह एसडीएम राजेश कुमार और चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह ने पौधे लगाकर लोगों पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर सीओ शशिकांत सिकर, सचिव रविंद्रनाथ ठाकुर, नोडल पदाधिकारी वाहन अनिल भगत, स्वास्थ्य नोडल डॉ जिम्मी अभिषेक, ब्लड डोनेशन की नोडल बेनजीर परवीन, कुमार मधुरेंद्र सिंह, लीला मांजी, कलीम मियां, लक्ष्मीनारायण आदि ने भी पौधे लगाए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...