जमशेदपुर, अगस्त 6 -- जमशेदपुर। रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से अगस्त में जमशेदपुर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न संगठन के सहयोग से स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। इससे 7 अगस्त को भाटिन के किसान क्लब नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा जबकि 8 अगस्त को एमसीकेएस फूड फॉर हंगरी के साथ रक्तदान शिविर लगाएगी। रेडक्रॉस के श्याम कुमार ने बताया कि, 13 अगस्त देवली मिडिल स्कूल, 20 अगस्त को शंकरदा पंचायत भवन और 24 अगस्त को सोनारी वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। वहीं, 12 अगस्त को बिष्टूपुर में श्रीश्याम सेवा समिति का रक्तदान, 24 अगस्त को बहरागोड़ा में रक्तदान और 30 अगस्त को एनआईटी एलुमनाई एसोसिएशन का रक्तदान शिविर लगना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.