भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। डीएम के निर्देश पर बुधवार को सैंडिस कंपाउंड स्थित रेडक्रॉस भवन में सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार की अध्यक्षता में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी और राज्य कार्यकारी सदस्य अनुज कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान 135 जरूरतमंदों को ठंड से राहत हेतु कंबल प्रदान किए गए। सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि संस्था सेवा हेतु सदैव तत्पर है। मौके पर रवि कुमार, पंकज तिवारी और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.