बस्ती, मार्च 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। बलिदान दिवस पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की बस्ती शाखा की ओर से संवेदना-2 कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में 52 लोगों ने रक्तदान किर संदेश दिया। टीबी अस्पताल स्थित हॉस्पिटल में आयोजित कैंप को सफल बनाने में रेडक्रॉस सोसायटी वायस चेयरमैन एवं कार्यक्रम संयोजक एलके पांडेय, चेयरमैन डॉ. प्रमोद चौधरी, सचिव रंजीत श्रीवास्तव, राजेश ओझा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर में डॉ. अभिजात कुमार, डॉ. पंकज सिंह, आनंदमोहन मिश्रा, सतेन्द्र दूबे, डॉ. अवनीश वर्मा, डॉ. मनोज सिंह, सचिन चौरसिया, अमर विश्वकर्मा, संध्या, रंजना पांडेय, प्रिया, कुलदीप सिंह, पुष्पलता आदि ने रक्तदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.