सीवान, मार्च 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला परिषद के सभागार में जिला रेडक्रास सोसाईटी की जिला इकाई की प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में जिला रेडक्रास सोसाईटी के सभी सदस्य शामिल हुए। रेड क्रास के उपाध्यक्ष सह प्रबंध समिति के चुनाव पदाधिकारी डीडीसी मुकेश कुमार की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया करीब ढाई घंटे तक चली। इस दौरान नामांकन, मतदान व विजयी सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। डीडीसी की देखरेख में सदर एसडीओ सुनील कुमार व निदेशक डीआरडीए ने नामांकन, मतदान व परिणाम से जुड़ी सभी प्रक्रिया को पूरी कराई। मतदान के उपरांत जिला रेडक्रास सोसाईटी की जिला इकाई की प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर डॉ. अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष पद पर लक्खी बाबू व कोषाध्यक्ष पद के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.