मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर रेडक्रॉस सोसाइटी ने जिले में शुक्रवार तक 700 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया है। आगामी दिनों में जिलाधिकारी के साथ मिलकर 300-400 कंबल और वितरण करने की योजना है, ताकि ठंड में बुजुर्ग व अन्य बीमार नहीं पड़े। सोसाइटी के सचिव उदय शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र जैसे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा कुढ़नी, मोतीपुर, औराई प्रखंड में कंबल का वितरण किया गया है। इसमें अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय के अलावा उपाध्यक्ष अनिल कुमार, हरिराम मिश्रा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...