मुरादाबाद, नवम्बर 16 -- मुरादाबाद। न्यू मुरादाबाद रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें नया मुरादाबाद योजना में प्राधिकरण की ओर से आवंटियों की मूलभूत सुविधाओं को न दिए जाने के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन के अध्यक्ष हरि गोपाल शर्मा के आवास पर हुई बैठक में सीवर लाइन की समस्या के बारे में चर्चा हुई कि सीवर लाइन ठीक न होने के कारण सुचारू रूप से लाइन कार्य नहीं कर रही है, जिसके फट जाने से गंदे पानी की समस्या कॉलोनी में बनी रहती है। कॉलोनी के सेक्टर 13 एफ, डी, ब्लॉक में सड़के एवं नालियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ज्ञापन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को दिया जाएगा। इस मौके पर राजीव सिंह, एसपी सिंह, राजकुमार गुप्ता, नवनीत कुमार, अंगेश कुमार, एसएस सैनी, वीडी यादव, मनित सिक्का, श्यामसुंदर सैन...