इटावा औरैया, फरवरी 6 -- इटावा, संवाददाता । उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में रेज़िडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कुलपति से शिष्टाचार भेंट की। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सारांश वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह से मुलाकात की और अपनी बात रखी। कुलपति ने रेज़िडेंट चिकित्सकों के हित, कल्याण और शैक्षणिक वातावरण को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने के लिए पदाधिकारियों को प्रेरित किया। कुलपति ने कहा कि रेज़िडेंट चिकित्सक विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और चिकित्सीय गतिविधियों की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके सहयोग और समर्पण से ही विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार संभव है। रेज़िडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी ने भी रेज़िडेंट चि...