नई दिल्ली, जून 11 -- Rekha Jhunjhunwala: दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies Ltd) में अपने पति की करीब आधी हिस्सेदारी बेचकर 3.6 प्रतिशत कर दी है। रेखा को राकेश झुनझुनवाला की संपत्ति का मैनेजमेंट और एग्जिक्यूशन करने का अधिकार हासिल है। शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, झुनझुनवाला ने 9-10 जून, 2025 को गेमिंग एवं ईस्पोर्ट्स कंपनी में करीब 1.4 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी 12,36,500 शेयर बेचे।क्या है डिटेल इससे पहले, उन्होंने दो से छह जून, 2025 के बीच नजारा टेक्नोलॉजीज के 17,38,500 शेयर (कुल शेयर पूंजी का 1.98 प्रतिशत) बेचे थे। कंपनी सूचना के अनुसार, '' इसके अलावा नौ जून और 10 जून, 2025 को अतिरिक्त 12,36,500 शेयर की बिक्री की गई। इस प्रकार नजारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.