नई दिल्ली, फरवरी 10 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सरकारी स्कूलों के लिए 101 अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब्स का उद्घाटन किया गया है। इसके साथ ही मानसरोवर गार्डन स्थित एक सर्वोदय विद्यालय में नए स्कूल भवन खंड का उद्घाटन भी किया। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार स्कूलों में बुनियादी ढांचे और सीखने की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने मंगलवार को मानसरोवर में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) प्रयोगशाला और दिलशाद गार्डन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का लक्ष्य दिल्ली सरकार के अधीन स्कूलों को अभिभावकों की पहली पसंद बनाना है, जो गुणवत्ता, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के मामले में निजी संस्थानों के बराबर या उनसे बेहतर ...